सुमेरपुर (पाली)। नगर के अनोप स्वामी झुपड़ी में सामाजिक संगठन युवा एकता मंच सुमेरपुर – शिवंगज की बैठक संस्थापक अध्यक्ष अधिवक्तता महिपाल सिंह राजपुरोहित एव सरंक्षक सुमित अग्रवाल की अध्यक्ष में आगामी 23 जनवरी को संगठन के स्थापना दिवस मनाने को लेकर बैठक सम्पन्न हुई। मंच के सचिव विशाल बोराणा ने बताया कि आगमी 23 जनवरी को युवा एकता मंच सामाजिक संगठन का स्थापना दिवस धूम-धाम से मनाया जाएगा। मंच को नगर में सामाजिक संगठन के रूप में कार्य कर 2 वर्ष पूर्ण होंगे। संस्थापक अध्यक्ष महिपाल सिंह राजपुरोहित ने कहा की आज से 2 वर्ष पूर्व नगर के 10 युवाओं ने मिलकर एक गैर राजनैतिक सगठन बना नगर में सामाजिक , सास्कृतिक, पर्यावरण , शिक्षा , महिला सहशक्तिकरण , स्वछता ओर सेवा कार्य जैसे कार्य करने को लेकर युवा का एक संगठन बनाया था जो आज 10 से युवाओं से शुरू होकर आज 200 सक्रिय कार्यकर्ताओ के साथ सामाजिक सगठन के रूप कार्य कर रहा है। मंच का शुरू से उद्देष्य नगर के विकास एव पर्यावरण एवं युवाओ को प्राथमिकता देना रहा है युवाओ में राष्ट्र प्रथम की भावना जगाने , पर्यावरण के प्रति जागरूक करने साथ ही हर व्यक्ति को आने कतर्व्य याद दिलाने का कार्य किया गया है। पर्यावरण को लेकर मंच ने राजगुरु सर्कल से कृषि मंडी तक बड़े वृक्ष लगाए , गांधी मूर्ति से जालोर चौराह तक वृक्ष लगा कर उनकी देखभाल की जा रही है इसी के साथ भारतीय संस्कृति को बनाए रखते हुए मातृ शक्ति की एकता को लेकर हर वर्ष टाउन हॉल में नि शुल्क भव्य सारंग गरबा महोत्सव किया गया जिसमें 5000 से अधिक लोग भाग लेते है इसी के साथ मंच द्वारा समय समय पर स्वछता अभियान , गरीब बस्तियो में सेवा कार्य एव शिक्षा को लेकर कार्य भी किये जाते है मंच निरतंर सेवा भाव से कार्य कर रहा है इससे युवा जुड़े मंच का कार्य विस्तार बढ़ा है जिसके तहत मंच ने शिवंगज नगर में भी अपनी इकाई बनाई है। आगामी दिनों में मंच कार्य विस्तार के साथ इकाइयों को बढ़ाएगा।
संरक्षक सुमित अग्रवाल ने कहा कि मंच की स्थापना स्वतंत्रता सेनानी सुभाष चन्द्र बॉस नेता को आदर्श मान उनकी जयंती 23 जनवरी 2024 को की थी तब से मंच लगातार ग़ैर राजनैतिक रूप सक्रिय कार्य कर रहा है इस वर्ष स्थापना दिवस को लेकर मंच अलग अलग कार्यक्रम करेगा। मंच के अध्यक्ष कृष्णपाल सिंह राठौड़ ने बताया कि इस बार स्थापना दिवस को लेकर मंच अलग अलग कार्यक्रम करेगा जिसके तहत 23 जनवरी को सुबह 8 बजे जवाई बांध रोड हॉस्पिटल चौराह स्थित सुभाष चन्द्र बॉस अस्थाई सर्कल पर नेताजी को पुष्प अर्पित कर जयंती मनाएंगे उसके बाद मंच के कार्यकर्ताओं द्वारा स्कूल में नेताजी सुभाषचंद्र बॉस एव राजस्थान सामान्य ज्ञान को लेकर प्रश्नोंउतरी परीक्षा करवाएगा एव चित्र कला प्रतियोगिता करवाएगा। जिसमे प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी को परुस्कार दिया जाएगा साथ ही हर प्रतिभागी को प्रमाण पत्र दिया जाएगा। इस प्रकार नेता को लेकर एक जागरूक अभियान चलाया जाएगा। जिसमे कार्यकर्ता व्यवस्था में लगे हुए है साथ ही मंच नेता का स्थायी सर्कल बनाने की मांग नगर पालिका से करेगा। इस अवसर ओर उपाध्यक्ष हिमांशु परिहार , शिवंगज अध्यक्ष प्रदीप प्रजापत, यशपाल, मयूर, मोनिश शर्मा, भरत सेन, अरुण देवड़ा, पीयूषपाल, गोविंद कुमावत, राहुल, रविन्द्र लक्ष्मण , अजय , संजय श्रवण कुमावत, तेज सुथार, नितिन सुथार, तविश, राजू,सिद्धार्थ, युवराज रावल,विवेक परमार, मोहनलाल, ध्रुव, मुकेश, अनीश माली, महेश, यश, रेणुका, पूनम भाटी,कोमल कुमारी, संजना कुमारी, कुसुम सिंह, ललिता कुमारी, फैंसी, वाणी बोराना, वंशिका सोनी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।







