साण्डेराव (पाली)। ग्राम पंचायत दुजाना में आज गुरुवार को एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें ग्राम विकास एवं जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में पंचायत क्षेत्र के विकास कार्यों को गति देने, सामाजिक न्याय और जनकल्याण से जुड़े विषयों पर सकारात्मक विचार-विमर्श हुआ। बैठक के दौरान देवासी समाज के रताराम देवासी को विधिवत रूप से घुमंतु जाति का प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। इसे समाज के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया गया। बैठक में सरपंच प्रतिनिधि गुणराज मीणा, ग्राम विकास अधिकारी सुरेश पुरोहित, पीएचईडी विभाग से दाऊद खान, सीएससी ई-मित्र संचालक कांतिलाल प्रजापत सहित रतन सिंह, कानसिंह, बालाराम कुमावत, पंचायत कर्मी दूदाराम एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर ग्राम हित और विकास कार्यों को आगे बढ़ाने पर सहमति जताई।







