साणडेराव (पाली)। श्री मेवाड़ा क्षत्रिय कलाल समाज युवा संगठन गोड़वाड़ का एक दिवसीय प्रतिभा सम्मान समारोह 25 जनवरी रविवार को समाज के छात्रावास परिसर खुडाला-फालना में आयोजित होगा। समारोह को लेकर युवा कार्यकर्त्ताओं द्वारा जोरों शोरों से तैयारियां की जा रही है,वही संगठन के पदाधिकारियों द्वारा दिल्ली, गुजरात,महाराष्ट्र में व्यवसाय कर रहे प्रवासी समाज बंधुओं तथा गोडवाड क्षेत्र में निवास कर रहे समाजबंधुओ के गाँव-गाँव,ढाणी-ढाणी जाकर आमंत्रण पत्रिका व पिले चावल देकर ज्यादा से ज्यादा संख्या में समाजबंधुओ को समारोह आने का न्यौता दे रहे हैं। युवा संगठन के उपाध्यक्ष महावीर मेवाड़ा साण्डेराव ने बताया कि यह आयोजन श्री क्षत्रिय मेवाडा कलाल युवा संगठन के तत्वाधान मे आयोजित हो रहा है। जिसमे संत-महात्माओ के सानिध्य मे पदाधिकारियों एवं भामाशाह परिवार की मौजूदगी में समारोह पुर्वक किया जाएगा। मीडिया प्रभारी मेहुलराज मेवाड़ा सुमेरपुर ने बताया कि श्री मेवाड़ा क्षत्रिय कलाल युवा संगठन गोड़वाड़ का एक दिवसीय प्रतिभा सम्मान समारोह 25 जनवरी रविवार को समाज के छात्रावास परिसर खुडाला में आयोजित होगा। आयोजन को लेकर युवा युवतियों में गजब का उत्साह देखा जा रहा है। समिति सदस्यों के साथ अध्यक्ष संजयपाल मेवाडा, दिलीप मेवाडा, जितेंद्र कलाल, प्रवीण मेवाड़ा फालना, निकुल सायरा, दिलीप मेवाड़ा कवलां, महावीर साण्डेराव, मनीष मेवाड़ा, जयेश फालना, मयुर चाचौड़ी,पिनसा गोदावास, सुनील घाणेराव, महेश मेवाडा,जितेंद्र लुणावा, मेहुलराज सुमेरपुर, राकेश कोशेलाव, किशोर फालना, सतीश सेमड , जयशंकर,रितिक, हिमांशु आहोर, गौरव, सुनिल, कर्मवीर, विजयराज के साथ समाज के युवक-युवतियां तैयारियों में लगे हुए हैं। समारोह में समाज के भामाशाहों का पूर्ण रुप से सहयोग मिल रहा है।







