साण्डेराव (पाली)। उपखंड क्षेत्र के साण्डेराव कस्बे सहित आस-पास गांवों में सरकारी संस्थाओं व स्वयंसेवी संस्थाओं के माध्यम से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित हुए। वही अखिल भारत हिन्दू युवा मोर्चा पाली जिला अध्यक्ष महावीर मेवाडा के सानिध्य में युवा दिवस स्वामी विवेकानंद जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मारवाड़-गोड़वाड जन कल्याण सेवा समिति के अध्यक्ष जयदेव सिंह राणावत ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने देश की संप्रभुता, एकता एवं अखण्डता को अक्षुण्ण बनाने में महत्वपुर्ण भुमिका निभाई थी,उनका मूल मंत्र था कि मनुष्य को जब तक नही रुकना चाहिए जब तक की उनके संजोये सपने पूर्ण नही होते है।

उन्होंने विवेकानंद के आर्दशों पर चलने की सीख देते हुए पढ़-लिखकर बढ़िया कॅरियर बनाने की बात कही। राजकीय महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूल में प्रधानाचार्य कपूरचंद परिहार ने स्वामी विवेकानंद के नारे ’’उठो जागो और लक्ष्य की प्राप्ति तक रूको मत’’ का सम्बोधित कर युवा शक्ति को आगे बढने की सलाह दी। स्वामी विवेकानंद जन्म दिवस पर निबंध व भाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन चेतना मेवाडा ,सोनाक्षी मेवाडा, कुमावत पूजा, प्रथ्वीसिंह नरेन्द ने भाग लिया। वही सनराइज पब्लिक माध्यमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक हरीश परिहार के नेतृत्व में स्वामी विवेकानंद जयंती पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इस दौरान व्यवस्थापक घेवरचंद चौहान, महिपाल सिंह राणावत, दिनेश सिंह सिसोदिया, नेनाराम मैंशन, कालुराम पटेल, प्रियंका राठौड़, मोनिका जोशी, सोनू सुथार, सुमन माली, अनिता परिहार, दिव्या चौहान सहित बालक बालिकाओं ने बड़ी उत्साह के साथ भाग लिया।







