best news portal development company in india

अभाविप सुमेरपुर द्वारा स्वामी विवेकानंद जयंती व राष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष में दीपोत्सव, भारत माता पूजन एवं चित्र प्रदर्शनी का आयोजन

SHARE:

सुमेरपुर(पाली)। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई सुमेरपुर द्वारा स्वामी विवेकानंद जयंती एवं राष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष में पूर्व संध्या पर दीपोत्सव एवं भारत माता पूजन कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अखंड भारत के मानचित्र पर माँ भारती की स्थापना कर विधिवत पूजन एवं आरती की गई। दीप प्रज्ज्वलन के माध्यम से राष्ट्रभक्ति एवं युवा चेतना का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत खेल एवं सांस्कृतिक प्रदर्शनी का आयोजन भी किया गया, जिसमें नगर के विभिन्न विद्यालयों एवं महाविद्यालयों से आए छात्र-छात्राओं ने स्वामी विवेकानंद के जीवन, विचार एवं राष्ट्र के प्रति उनके योगदान को दर्शाते हुए आकर्षक चित्र प्रदर्शनी प्रस्तुत की। छात्र-छात्राओं की इस रचनात्मक सहभागिता ने युवाओं में स्वामी विवेकानंद के आदर्शों को आत्मसात करने की प्रेरणा दी। इस अवसर पर विभाग छात्रा प्रमुख विशाखा सुथार एवं नगर मंत्री युवराज सिंह बिरोलिया ने उपस्थित छात्र-छात्राओं को मार्गदर्शन प्रदान करते हुए कहा कि स्वामी विवेकानंद का जीवन आज के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है।

उनके विचारों पर चलकर ही राष्ट्र सशक्त एवं आत्मनिर्भर बन सकता है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय युवा दिवस अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का राष्ट्रीय स्तर का कार्यक्रम है, जिसके अंतर्गत जिले भर में साप्ताहिक गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।नगर मंत्री युवराजसिंह बिरोलिया ने आगामी कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए बताया कि 11 जनवरी को दीप प्रज्ज्वलन एवं भारत माता पूजन, 12 जनवरी को खेल प्रतियोगिता, 13 जनवरी को प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, 14 जनवरी को स्वच्छता अभियान, 15 जनवरी को रंगोली प्रतियोगिता, 16 जनवरी को निबंध प्रतियोगिता, 17 जनवरी को शोभायात्रा एवं समापन सत्र इन कार्यक्रमों का उद्देश्य विद्यार्थियों में राष्ट्रभक्ति, सामाजिक उत्तरदायित्व, अनुशासन एवं नेतृत्व क्षमता का विकास करना है। कार्यक्रम में इकाई अध्यक्ष राकेश हीरागर, रवि कुमावत, अरुण देवड़ा, अर्जुन सिंह, महेंद्र कुमार, अरुण कुमार, हसमुख, रोहित गोस्वामी सहित बड़ी संख्या में अभाविप कार्यकर्ता एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन भारत माता की जय एवं वंदे मातरम् के उद्घोष के साथ किया गया।

Jawai News live
Author: Jawai News live

Leave a Comment