best news portal development company in india

कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने ग्रामीणों की समस्याएं सुन कर अधिकारियों को दिए निस्तारण के निर्देश 

SHARE:

सुमेरपुर (पाली)। पशुपालन, गोपालन, डेयरी एवं देवस्थान विभाग के कैबिनेट मंत्री व स्थानीय विधायक जोराराम कुमावत ने अपने दो दिवसीय पाली जिले के प्रवास कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को अनेक कार्यक्रमों में सहभागिता की। केबिनेट मंत्री के आने की सूचना के साथ ही दूर-दराज और ग्रामीण क्षेत्रों से लोग अपने अभाव अभियोग लेकर मंत्री के निवास स्थान पहुंचे। निजी आवास पर जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान विभिन्न स्थानों से आए भाजपा कार्यकर्ताओं एवं उनके शुभचिंतकों के द्वारा नए साल की ढेर सारी शुभकामनाएं और बधाई दी गई। इस दौरान मंत्री ने भी उन सभी को नव वर्ष की शुभकामनाएं प्रेषित की और कहा कि इस नए वर्ष में आप सभी के परिवारों में सुख समृद्धि का शुभागमन हो। कार्यकर्ताओं ने मंत्री कुमावत को दुप्पटा ओढाकर व फूलमालाएं पहनाकर अभिनंदन किया। वहीं, इस दौरान ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने अपने निजी और ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं को मंत्री के सामने रखा। जिस पर मंत्री जोराराम कुमावत ने ग्रामीणों की समस्याओं को सुन संबंधित विभागीय अधिकारियों को फोन पर सूचित कर समस्याओं का जल्द से जल्द निस्तारण करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं का जल्द से जल्द निस्तारण करें ताकि ग्रामीणों को मूलभूत सुविधाओं के लिए भटकना न पड़े। इसके साथ ही उन्होंने ग्रामीणों से अधिक से अधिक संख्या में सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की। निज आवास पर मंत्री ने श्री कृष्ण भक्त गुरुदेव महेंद्रानंद गिरी महाराज गादीपति श्री कृष्ण धाम गुडा मांगलियान का शॉल ओढाकर व फूलमाला पहनाकर सम्मान किया गया।

Jawai News live
Author: Jawai News live

Leave a Comment