best news portal development company in india

सकारात्मक चिंतन से समाज में लाया जा सकता है सकारात्मक परिवर्तन

SHARE:

साण्डेराव (पाली) । प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय साण्डेराव में आध्यात्मिक, सामाजिक एवं मानसिक विकास के उद्देश्य से सत्संग एवं स्नेह मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्थानीय सेवा केंद्र प्रभारी राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी कंचन दीदी, समाजसेवी जयदेव सिंह राणावत, महावीर मेवाड़ा, फुलाराम, गोपाल भाई, ब्रह्माकुमारी उमा बहन, पूजा बहन, कन्या बहन, बदामीबाई, पिस्ता,कमला, कुसुम, मंजुला, वरजु बाई, वंचन कंवर, रेखा सेन, संतोष पुरोहित सहित अन्य गणमान्य अतिथियों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर किया गया। इस अवसर पर स्थानीय सेवा केंद्र संचालिका ब्रह्माकुमारी कंचन दीदी ने अपने संबोधन में कहा कि सकारात्मक चिंतन के माध्यम से समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाया जा सकता है। समाज में अनेक ऐसे लोग हैं, जो न केवल स्वयं आगे बढ़ते हैं, बल्कि दूसरों की सहायता कर उन्हें भी सकारात्मक बनाए रखने का कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि ईमानदारी के साथ किया गया परिश्रम न केवल विकास करता है, बल्कि इतिहास भी रचता है। आपसी स्नेह और सहयोग की भावना ही हर सफल कार्य का आधार है। हम जो दूसरों को देते हैं, वही कई गुना होकर हमें वापस प्राप्त होता है।

Jawai News live
Author: Jawai News live

Leave a Comment