best news portal development company in india

रूपबाग उद्यान के नवनिर्मित प्रवेशद्वार का मंत्रोच्चार के साथ हुआ उद्घाटन

SHARE:

सुमेरपुर (पाली)। नगर पालिका कार्यालय सुमेरपुर के सामने स्थित रूपबाग (सांई उद्यान) उद्यान के नवनिर्मित प्रवेशद्वार का आज दिनांक 30 दिसम्बर को कालुराम कुम्हार उपखण्ड अधिकारी एवं प्रशासक की अध्यक्षता में नरपतसिंह राजपुरोहित अधिशाषी अधिकारी के सानिध्य में भामाशाह सिंघवी शा सेसमल रूपचन्द के परिवारजनों द्वारा रूपबाग उद्यान के प्रवेश द्वार का उद्घाटन मंत्रोच्चार व विधिवत रूप से पूजा कर किया गया। रूपबाग का प्रवेश द्वार विगत दिनों में क्षतिग्रस्त व जीर्णशीर्ण हो गया था। जिससे दुर्घटना होने की संभावना को देखते हुए इस प्रवेश द्वार को नया बनाने के लिए स्थानीय जनप्रतिनिधि पूर्व उपाध्यक्ष चत्रभुज शर्मा व पूर्व पार्षद पोपटलाल जैन से आग्रह किया गया। जिस पर भूमि दानदाता परिवार से संपर्क किया गया एवं परिवारजन द्वारा प्रवेश द्वार नया बनाने के लिए अपनी सहमति प्रदान की गई। जिस पर आज भामाशाह सिंघवी शा सेसमल रूपचन्द के परिवारजनों द्वारा नवीन प्रवेश द्वार का फीता काटकर उद्घाटन किया गया।

कार्यक्रम में भामाशाह परिवार से मोहिनी प्रकाशचंद, संगीता अरविंद, शिल्पा मनीष, अनिता ईतेश, प्रथम, प्रशम, सक्षम एवं पूर्व पार्षद सरदार खान, खुबचंद खत्री, पालिका कनिष्ठ अभियंता कैलाश मीणा, स्वास्थ्य निरीक्षक यशवन्त परिहार, वरिष्ठ सहायक मुकेश शर्मा, हनुवंतसिंह सहित पालिका कार्मिक उपस्थित रहे।

Jawai News live
Author: Jawai News live

Leave a Comment