सुमेरपुर (पाली)। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) के जोधपुर प्रांत सह मंत्री के दायित्व पर नियुक्त होने के पश्चात साहिल माली का पहली बार सुमेरपुर नगर आगमन हुआ। इस अवसर पर नगर मंत्री युवराजसिंह बिरोलिया के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं द्वारा शहर के प्रमुख स्थल गांधी चौक एवं मेहता प्याऊ पर उनका भव्य स्वागत किया गया। स्वागत कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। गाजे-बाजे सहित माल्यार्पण कर एवं पुष्पवर्षा के साथ साहिल माली का अभिनंदन किया गया। नगर मंत्री युवराजसिंह बिरोलिया ने बताया कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के 61वें प्रांत अधिवेशन करणी माता की धरती बीकानेर में संपन्न हुआ जिसमें प्रांत सहमंत्री साहिल माली की घोषणा हुई जो कि मूलतः तखतगढ़ के है वे परिषद से 2019 से संपर्क में है इससे पहले नगर मंत्री ,जिला संयोजक, प्रांत कार्य समिति जैसे दायित्व निर्वहन किया है। इसके अनुरूप एक दिवसीय सुमेरपुर दौरे पर पहुंचे जहां अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई सुमेरपुर के कार्यकर्ताओं ने माला ,साफा पहनाया व ढोल बजाकर भव्य स्वागत किया।

अपने संबोधन में प्रांत सह मंत्री साहिल माली ने संगठन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद राष्ट्र निर्माण एवं छात्र हितों के लिए सतत कार्य कर रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठनात्मक मजबूती, छात्र समस्याओं के समाधान एवं राष्ट्रवादी विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के अंत में नगर मंत्री युवराजसिंह बिरोलिया ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया और संगठन के आगामी कार्यक्रमों को और अधिक सक्रियता से संपन्न करने का संकल्प लिया। इस मौके पर विभाग छात्रा प्रमुख विशाखा सुथार , विहिप जिला उपाध्यक्ष झूमरलाल गर्ग, जिला सह मंत्री डूंगाराम प्रजापत,बजरंगदल जिला संयोजक श्रीपालसिंह देवड़ा,पूर्व प्रांत कार्यकारिणी सदस्य सोहन कुमावत , प्रांत कार्यकारिणी सदस्य तारा रामीना, इकाई सचिव निक्कू परमार, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष जितेन्द्र सिंह बिरोलिया, अकल अभियान के जिला संगठन मंत्री तरुण गर्ग,किशोर भाटी,अरुण माली,गजेंद्र सांखला ,शंकर देवासी ,इकाई अध्यक्ष राकेश हीरागर, रोहित गोस्वामी,अरविन्द कुमार,कुलदीप आचार्य, संजय मीणा,भव्य मेवाड़ा सहित अभाविप के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।







