सुमेरपुर (पाली)। उपखंड क्षेत्र के साण्डेराव कस्बे में श्री शांतिनाथ जैन मंदिर ट्रस्ट के सानिध्य में आज शनिवार सुबह विजय राजेंद्र सुरीश्वर महाराज का 194 वा जन्मोत्सव एवं 114 वीं पुण्यतिथि गुरु सप्तमी का पर्व विशेष पूजा अर्चना,भक्ति व धर्म आराधना के साथ हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। इस दौरान अल सुबह भक्तांबर व गुरु गुण 21 पाठ के बाद भगवान का पक्षाल व गुरुदेव का अभिषेक व केसर पुजन,अष्ट प्रकारी पूजन का लाभ सरोज बहन घेवर चंद माण्डोत परिवार ने लिया। गुरु सप्तमी के दौरान जैन धर्मावलंबियों ने लाभार्थी घेवर चंद देवी चंद माण्डोत परिवार के निवास से गुरु देव की एक बड़ी तस्वीर को रथ में सजाकर गाजो-बाजों व ढोल-नगाड़ों के साथ नाचते गाते गुरु देव के जैकारे लगाते हुए उनके निवास स्थान से श्री शांतिनाथ जैन मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष महेन्द्र केरिंग के सानिध्य में भोमिया जी भवन होते हुए नाकोड़ा भैरव मंदिर,शांतिनाथ जैन मंदिर,मैन बाजार, हनुमान चौक, गजानंद मंदिर सहित मुख्य मार्गो से विशाल वरघोड़ा निकाला गया जिसमें बालिकाएं व महिलाएं भक्ति में लीन नाचती गाती हुई तथा युवक, युवतियां जैन धर्म के जैकारे लगाते हुए चल रहे थें। जगह-जगह पर वरघोड़े पर ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में मारवाड़ गोड़वाड़ जन कल्याण सेवा समिति अध्यक्ष जयदेव सिंह राणावत ने कहा कि विश्व पूज्य विजय राजेंद्र सुरीश्वर महाराज बहुत ही ज्ञानी पुरुष थे। मोहनखेड़ा में गुरु मंदिर बना हुआ है जहां गुरु भक्तों पर बड़ी संख्या में गुरुभक्त पहुंचते हैं,वें जीवदया के लिए प्रेरित करते रहते थे हमें भी उनके बताए मार्ग पर चलना चाहिए तथा उनके उपदेशों की पालना करनी चाहिए। गुरुदेव बड़े ही सौभाग्यशाली थें। जिनका जन्मदिन व पुण्यतिथि दोनों एक ही दिन है। इस अवसर पर घेवर चंद माण्डोत,मगनराज मेहता, राकेश मेहता,चंपालाल संघवी, कांतिलाल संघवी,विक्की माण्डोत फुटरमल मेहता, बबलु जैन,सुरेश जैन,फुटर मल मेहता सहित बड़ी संख्या में जैन समाज के लोग उपस्थित थें।







