सुमेरपुर (पाली)। पशुपालन, डेयरी, गोपालन एवं देवस्थान मंत्री जोराराम कुमावत ने आज सुमेरपुर विधानसभा क्षेत्र के भांगेसर ग्राम पंचायत के निम्बाडा गाँव में उपस्वास्थ्य केंद्र का शिलान्यास किया गया जो 55 लाख की स्वीकृति से भवन का निर्माण करवाया जायेगा। मंत्री कुमावत ने बताया कि वर्तमान भाजपा सरकार क्षेत्र में विकास के लिए प्रतिबद्ध है और इसी कड़ी में चिकित्सा सुविधा को सुदृढ़ बनाये रखने के लिए निरंतर प्रयास कर नए आयाम स्थापित किये जा रहे है। वर्तमान सरकार ने सुमेरपुर विधान्ससभा सहित सम्पूर्ण जिले में चिकित्सा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाये रखने के लिए डॉक्टर्स, नर्सेज, फार्मासिस्ट, एएनएम और अन्य पैरामेडिकल स्टाफ सहित सम्पूर्ण स्टाफ भर दिए है। साथ ही कई स्वास्थ्य केंद्र स्वीकृत करवाये गए है जिसके भवनों का निर्माण कार्य करवाया जा रहा है। इसी कड़ी में आज भांगेसर पंचायत के निम्बाडा गाँव में 55 लाख की लागत से बनने वाले स्वास्थ्य केंद्र का शिलान्यास किया गया है। इसी मौके पर सरपंच हबीब खान ने मंत्री कुमावत का भांगेसर पंचायत में करवाये गए कार्यो के लिए मंत्री कुमावत का आभार व्यक्त किया और कहा कि भाजपा सरकार ने क्षेत्र में विकास की कोई कमी नहीं रखी है और क्षेत्र में जो माँगा है वो सरकार द्वारा दिया गया है। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री कुमावत सहित पूनम सिंह परमार जिला उपाध्यक्ष भाजपा पाली, भवर चौधरी किसान केसरी पूर्व जिला परिषद् सदस्य प्रतिनिधि, नवल किशोर शर्मा पूर्व उप जिला प्रमुख, पुखराज पटेल पाली पंचायत समिति पूर्व प्रधान प्रतिनिधि, भांगेसर सरपंच हबीब खान, मदन सिंह उप सरपंच, अर्जुन सिंह भांगेसर, पुष्पेन्द्र भांगेसर, भीमाराम देवासी, भेराराम देवासी, हरिकिशन पालीवाल, मंगलाराम गुर्जर, गनेश राम हीरागर, भेराराम पालीवाल, कासम खान, सांडेराव मंडल के पूर्व महामंत्री मुकेश मोदी, शंकर सिंह राजपुरोहित सहित अन्य कार्यकर्त्ता और आमजन उपस्थित रहे।







