साण्डेराव (पाली)। विश्व विख्यात संत स्वामी कृष्णानंद महाराज की पावन प्रेरणा से भारतीय सेवा समाज राजस्थान डालमिया सेवा ट्रस्ट दिल्ली एवं स्वर्गीय हुलासी बाई मूलचंद बोराणा डोसी मेहता की स्मृति में मगनलाल पवन देवी बोराणा डोषी मेहता की तरफ से आज़ शुक्रवार को साण्डेराव भोमियाजी भवन में विशाल निःशुल्क शिविर आयोजित हुआ। शिविर में पूज्य स्वामी के चित्र पर दीप प्रज्वलन से शिविर का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर संस्थान प्रभारी कैलाशसिंह रतनू ने बताया पूज्य स्वामी ने प्रख्यात समाजसेवी उद्योगपति संजय डालमिया के पावन सहयोग से 40 वर्ष पूर्व जो सेवा का पौधा भारतीय सेवा समाज और डालमिया सेवा ट्रस्ट के रूप में राजस्थान में लगाया वह अब वटवृक्ष का रूप ले कर प्रतिमाह हजारों लोगों का आयुर्वेदिक प्रणाली से निशुल्क इलाज किया जाता है आदिवासी क्षेत्र से लेकर मेट्रो सिटी तक यह सेवा शिविर आयोजित किया जा रहे हैं संस्थाओं का योगदान मिल रहा है आयोजन भामाशाह मगनलाल बोराणा डोषी मेहता के सुपुत्र संजय ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया। डॉ राजकुमार रोहिल ने 162 रोगियों की निशुल्क जांच कर एक माह की दवा प्रदान की समर्पित कार्यकर्ता हंसराज चौधरी आयुष उपाध्याय में उपस्थित रहकर समर्पित सेवा प्रदान की।







