best news portal development company in india

पुरुषोत्तमदास एच. पुरोहित के डाक टिकट एलबम सांसद पी. पी. चौधरी को भेट

SHARE:

प्रवासियों का प्रगति महत्वपूर्ण योगदान रहा है: सांसद पी. पी. चौधरी

सुमेरपुर (पाली)। उपखंड क्षेत्र के बसंत गांव में भामाशाह और आदर्श होटल ग्रुप मुंबई के संस्थापक पुरुषोत्तमदास एच. पुरोहित द्वारा किए गये महान कार्यों के सम्मान में भारत सरकार ने उन पर डाक टिकट जारी किया गया है। यह डाक टिकट पाली जिले का प्रथम डाक टिकट हैं। इस डाक टिकट का वीआईपी एलबम को स्थानिक पाली के सांसद पी. पी. चौधरी को पुरुषोत्तमदास पुरोहित के बेटे घनश्याम पुरोहित और जगदीश पुरोहित ने पाली सांसद कार्यालय में भेट किया। इस अवसर पर सांसद पी. पी. चौधरी ने कहा कि भारत की प्रगति में प्रवासियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है एवं संपूर्ण देश की प्रगति व समाज के उत्थान के कार्यों में उनकी सक्रिय भूमिका रही हैं। उन्होंने हाल ही में पी.एच.पुरोहित (रावतसिंह) चैरिटेबिल ट्रस्ट, आदर्श होटल मुंबई द्वारा स्थापित स्व. सरोजदेवी पुरुषोत्तमदास पुरोहित राजकीय आरोग्य केंद्र, बसंत के कार्यों की भी सराहना कि और उसका विस्तार होने की गुंजाइश जताई। घनश्याम पुरोहित और जगदीश पुरोहित ने कहा कि उनका परिवार उनके पिता द्वारा प्रशस्त मार्ग पर चलने के लिए सदैव कटिबंध है व उनके संपूर्ण परिवार के लिए डाक टिकट का जारी होना सम्मान का विषय है। पंचायत समिति सुमेरपुर के पर्व प्रधान पृथ्वीराज पुरोहित व आदर्श परिवार के विनोदकुमार ने मानवता एवं समाज कल्याण के कार्यों को सदैव करते रहने के संकल्प को दोहराया। डाक टिकट एल्बम सौपते हुए पुरुषोत्तमदास पुरोहित के पुत्र घनश्याम पुरोहित व जगदीश पुरोहित के साथ शिवसेना (शिंदे) के राजस्थानी विभाग के अध्यक्ष दिलीप राजपुरोहित उपस्थिति रहे।

Jawai News live
Author: Jawai News live

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
और देखें