best news portal development company in india

सिंदरू में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का हुआ आयोजन 

SHARE:

सुमेरपुर (पाली)। सुमेरपुर पंचायत समिति की ग्राम पंचायत सिंदरू में प्रशासक चौथी देवी देवासी एवं भामाशाह समाज सेवी नरेन्द्र देवासी के सानिध्य में वैद आर्थोपेडिक हॉस्पिटल सुमेरपुर/पालनपुर के सुप्रसिद्ध जोड़ रिप्लेसमेंट सर्जन डॉ अमित वैद की टीम के आर्थोपेडिक सर्जन डॉ वासु पटेल चेस्ट फिजिशियन डॉ अभी गुप्ता डेंटल सर्जन डॉ जाह्नवी गहलोत द्वारा शिविर में मरीजों की निःशुल्क जांच कर निःशुल्क दवाइयां वितरण किया गया।

भामाशाह नरेन्द्र देवासी ने बताया कि डॉ अमित वैद आर्थोपेडिक सर्जन एवं उन की पूरी टीम बधाई के पात्र हे जो ग्रामीण जनता की सेवा में निशुल्क चिकित्सा शिविर लगा कर सेवा कार्य कर रहे है जिस से ग्रामीण जनता को विशेषज्ञ डाक्टरों की सेवा अपने ग्राम में ही उपलब्ध हो जाती है।भामाशाह नरेन्द्र देवासी, नारायण लोहार, नरसिंह, पाबू सिंह राठौड़ शंभूसिंह राठौड़, वक्तराम कुमावत, लुंबाराम देवासी, शेषाराम लोहार ने निःशुल्क चिकित्सा शिविर में योगदान दिया।वैद आर्थोपेडिक हॉस्पिटल सुमेरपुर के पीआरओ प्रेमचंद बरुत, जितेन्द्र कुमार यशपाल सिंह, तमन्ना, नीरज कुमार एवं ग्रामीणजनो का सहयोग रहा।

Jawai News live
Author: Jawai News live

Leave a Comment