सुमेरपुर (पाली)। वकील मंडल के चुनाव अधिकारी अधिवक्तता जयंतीलाल, अधिवक्तता अरविंद सिंह राजपुरोहित, अधिवक्तता हनवंत सिंह राणावत ने बताया बताया कि आज वकील मंडल भवन में अध्यक्ष, कोषाध्यक्ष, सयुक्त सचिव पर सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक चुनाव हुए जिसमे अध्यक्ष पद पर तरुण त्रिवेदी विजय हुए, कोषाध्यक्ष पद पर हेमाराम देवासी, सयुक्त सचिव पद पर रितेश परिहार विजय हुए। उपाध्यक्ष पद पर चैतन्य प्रकाश गहलोत ने नारायण भाटी को समर्थन देकर निर्वाचित किया गया। इससे पूर्व सचिव पद पर प्रवीण सोंलकी, पुस्तकालय पद पर उबरा कंवर निर्विरोध चुने गए थे चुनाव शांति पूर्ण तरीके से सम्पन्न हुए।







