सुमेरपुर (पाली)। वकील मंडल सुमेरपुर वर्ष 2026 के वार्षिक चुनाव चुनाव अधिकारी अधिवक्ता जयंतीलाल माली, सह चुनाव अधिकारी अधिवक्ता अरविंद सिंह राजपुरोहित , सह चुनाव अधिकारी अधिवक्ता हनवंत सिंह राणावत की उपस्थिति कल शुक्रवार को होंगे। चुनाव अधिकारी जयंतीलाल माली ने बताया कि दिनाँक 12/12/2025 को सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक चुनाव करवाये जाएंगे 3 बजे मतदान के बाद मतगणना होगी और मतगणना के तुरंत बाद मत परिणाम घोषित कर प्रत्याशीयो को शपथ दिलाई जाएगी। सह चुनाव अधिकारी हनवंत सिंह राणावत ने कहा कि अध्यक्ष पद पर कुल 4 प्रत्याशी, कोषाध्यक्ष पद पर 3 प्रत्याशी, सयुक्त सचिव के लिए 2 प्रत्याशी के मध्य चुनाव रहेगा। सभी प्रत्याशी चुनाव में मतदान को लेकर प्रचार प्रसार में लगे।

उपाध्यक्ष पद पर अधिवक्तता भागीरथ चारण , अधिवक्तता चैतन्य प्रकाश गेहलोत ने सर्मथन देकर अधिवक्तता नारायण भाटी को निर्विरोध उपाध्यक्ष बनाया एव सचिव पद अधिवक्तता राजकुमार एव अधिवक्तता निवर्तमान सचिव महिपाल सिंह राजपुरोहित ने अधिवक्तता प्रवीण सोलंकी को सर्मथन देकर प्रवीण सोलंकी को निर्विरोध सचिव बनाया। अब अध्यक्ष, कोषाध्यक्ष, सयुक्त सचिव पर सीधी चुनाव होंगे।







