best news portal development company in india

बिरसा मुंडा जनजातीय समाज के संघर्ष, अस्मिता और अधिकारों की रक्षा का प्रतीक- मीणा

SHARE:

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने बिरसा मुंडा जयंती गौरव दिवस मनाया

सुमेरपुर (पाली)। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा आज राजकीय महाविद्यालय सुमेरपुर में भगवान श्री बिरसा मुंडा जयंती गौरव दिवस बड़े धूमधाम और श्रद्धाभाव के साथ मनाया गया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नगर मंत्री युवराजसिंह बिरोलिया ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत बिरसा मुंडा के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ की गई। उपस्थित अतिथियों और कार्यकर्ताओं ने जयघोष के साथ उनके अद्वितीय योगदान को नमन किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राज भंवरायत मीणा एक्शन अधिशाषी अधिकारी जवाई डिवीजन सुमेरपुर,अशोकपाल सिंह मीणा अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी सिरोही, शेरसिंह मेवाड़ा प्रांत संयोजक हिन्दू जागरण मंच,साहिल माली एबीवीपी प्रांत कार्य समिति सदस्य उपस्थित थे। कार्यक्रम में अशोकपाल सिंह मीणा ने अपने संबोधन में बताया कि भगवान बिरसा मुंडा का जीवन भारतीय जनजातीय समाज के संघर्ष, अस्मिता और अधिकारों की रक्षा का प्रतीक है। उन्होंने जनजातीय समाज को संगठित कर उलगुलान आंदोलन के माध्यम से सामाजिक और सांस्कृतिक जागरण की ज्योति प्रज्वलित की। बिरसा ने

ईसाई मिशनरियों द्वारा आदिवासियों पर थोपे जा रहे धार्मिक दवाब का विरोध किया,जनजातीय संस्कृति,भाषा और पहचान की रक्षा के लिए आवाज उठाई, शोषणकारी महाजनों और बनियों के अत्याचारों का प्रतिकार किया। उनका संघर्ष “आदिवासी पहचान को बचाने का आंदोलन” भी था। 1899-1900 में बिरसा ने उलगुलान नामक ऐतिहासिक जनविद्रोह का नेतृत्व किया। इस आंदोलन के मुख्य उद्देश्य यह थे—अंग्रेजी सत्ता का अंत,मुंडाओं की जमीन वापस दिलाना,अन्यायपूर्ण कर व्यवस्था खत्म करना,दिकुओं को हटाना, जनजातीय राज्य स्थापित करना अनेकों प्रेरणादायक कार्य किए। मुख्य वक्ता साहिल माली प्रांत कार्य समिति सदस्य ने कहा कि आज भी युवाओं को बिरसा मुंडा के साहस, संघर्ष और राष्ट्रभक्ति से प्रेरणा लेने की आवश्यकता है।

कार्यक्रम में ABVP की छात्र नेता विभाग छात्रा प्रमुख विशाखा सुथार ने बिरसा मुंडा के जीवन दर्शन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे सिर्फ एक जननायक नहीं बल्कि युवाओं के लिए एक प्रेरणास्त्रोत हैं। नगर मंत्री युवराज सिंह बिरोलिया ने संगठनात्मक संदेश देते हुए कहा कि ABVP सदैव राष्ट्र के गौरव और महापुरुषों की परंपरा को आगे बढ़ाने के लिए संकल्पबद्ध है। इकाई अध्यक्ष राकेश हीरागर और इकाई सचिव निक्कू परमार ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की और सभी अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं, प्राध्यापकों और ABVP कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही। गौरव दिवस उत्साह, देशभक्ति और आदिवासी नायक के प्रति सम्मान की भावना के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Jawai News live
Author: Jawai News live

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
और देखें