best news portal development company in india

सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150 वीं जयंती पर रन फ़ॉर यूनिटी विशाल रैली हुई आयोजित

SHARE:

जिला कलक्टर एलएन मंत्री ने रैली को हरी झण्डी दिखाई व राष्ट्रीय एकता की दिलाई शपथ

पाली। सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष में जिला प्रशासन, समस्त जिला स्तरीय विभागों, राजकीय एव निजी विद्यालय एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के सहयोग से आज शुक्रवार को डिस्ट्रिक्ट क्लब पाली से रन फ़ॉर यूनिटी की विशाल रैली का आयोजन हुआ। रैली को जिला कलक्टर एल एन मंत्री ने हरी झंडी दिखायी। कार्यक्रम में पाली विधायक भीमराज भाटी, जिला कलक्टर एलएन मंत्री, प्रधान मोहिनी देवी सहित विभिन्न जनप्रतिनिधियों व अधिकारियो ने लौह पुरूष सरदार पटेल के कटआउट पर पुष्प अर्पित कर उनके जन्मदिवस 31अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया गया साथ ही उनके नेतृत्व में भारत को एकीकृत करने और देश की अखंडता को बनाए रखने में महत्वपूर्ण योगदान को याद किया गया। कार्यक्रम के दौरान जिला कलक्टर एलएन मंत्री ने रैली में मौजूद पुलिस जवान, स्काउट गाइड, एनसीसी, एन.एस.एस व विद्यार्थियों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई। रन फ़ॉर यूनिटी की विशाल रैली देशभक्ति गीतों के साथ डिस्ट्रिक्ट क्लब पाली से रवाना होकर सूरजपोल से अंबेडकर सर्किल होते हुए जिला कलक्टर कार्यालय आकर समाप्त हुई। रैली के दौरान पुलिस विभाग को युनिटी मार्च रूट अनुसार सुरक्षा ट्राफिक व्यवस्था, जाब्ता एव बैरिकैटिंग की व्यवस्था की गई। नगर सुधार न्यास को कार्यक्रम के दौराण नाश्ते की व्यवस्था, चिकित्सा विभाग को मेडिकल व्यवस्था, शिक्षा व स्काउट को विधार्थियों, शारिरिक शिक्षकों, एन.एस.एस/एन.सी.सी/खैल/मेरा युवा भारत/आई.टी.आई, उच्च शिक्षा, नगर निगम सहित विभिन्न विभागों की सहभागिता रहीं। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर डॉ बजरंग सिंह, मुख्य कार्यकारी अधिकारी मुकेश चौधरी, नगर निगम आयुक्त नवीन भारद्वाज, जिला शिक्षा अधिकारी राहुल राजपुरोहित, जिला खेल अधिकारी लहरीदास वैष्णव समेत विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाओं के पदाधिकारी एवं राजकीय विभागों के अधिकारी-कार्मिक तथा स्कूली विद्यार्थी मौजूद रहे।

Jawai News live
Author: Jawai News live

Leave a Comment