तखतगढ़ (पाली) उपखंड क्षेत्र के तखतगढ़ में चिकित्सा स्वास्थ्य परिवार कल्याण विभाग द्वारा आयोजित स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान का शिविर राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आयोजित किया गया। शिविर को सम्बोधित करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष ललित राकावत ने कहा की तखतगढ़ में महिलाओं, किशोरियों और बच्चों के लिए स्वास्थ्य सेवा और पोषण सेवाओं को मजबूत करने के लिए, केंद्र सरकार राजस्थान सरकार द्वारा आज आठवें ‘पोषण माह’ के साथ-साथ ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया है। राकावत ने कहा की कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत के द्वारा तखतगढ़ को ब्लॉक पब्लिक हेल्थ लैब उपलब्ध करवाई गई है। जिसका भवन निर्माण हो रहा है। हम सभी नगर वासी कैबिनेट मंत्री जोराराम का बहुत बहुत आभार ज्ञापित करते है। जो की हमारे शहर के विकास में एक नया आयाम दिया है। यह लैब बहुत जल्द तैयार हो जाएगी और इसका लाभ आम जन को मिलना प्रारम्भ हो जायेगा।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ गोविन्द सिंह चुण्डावत ने कहा की स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान का उद्देश्य प्रधानमंत्री के स्वास्थ्य, पोषण, तंदुरुस्ती और 2047 तक विकसित भारत के दृष्टिकोण को आगे बढ़ाना है। इस राष्ट्रव्यापी सघन अभियान का उद्देश्य सामुदायिक स्तर पर महिला-केंद्रित निवारक, प्रोत्साहनात्मक और उपचारात्मक स्वास्थ्य सेवाएँ प्रदान करना है। यह गैर-संचारी रोगों, एनीमिया, तपेदिक और सिकल सेल रोग की जाँच, शीघ्र पहचान और उपचार संबंधों को मज़बूत करेगा, साथ ही प्रसवपूर्व देखभाल, टीकाकरण, पोषण, मासिक धर्म स्वच्छता, जीवनशैली और मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता गतिविधियों के माध्यम से मातृ, शिशु और किशोर स्वास्थ्य को बढ़ावा देगा। साथ ही, यह अभियान मोटापे की रोकथाम, बेहतर पोषण और स्वैच्छिक रक्तदान पर विशेष ज़ोर देते हुए समुदायों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करेगा।नगर पालिका उपाध्यक्ष मनोज नामा ने कहा की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन से प्रारम्भ स्वस्थ नारी सशक्त परिवार की अवधारणा के साथ 8वें पोषण माह के अभियान’ का शुभारंभ किया गया है। जो तखतगढ़ हीं नहीं पूरे राजस्थान में महिलाओं, किशोरियों और बच्चों के लिए स्वास्थ्य सेवा और पोषण सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तखतगढ़ के प्रभारी अधिकारी सुरेश कुमार चौधरी ने कहा की स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान महिलाओं की आवश्यकताओं के अनुरूप व्यापक स्वास्थ्य जांच और स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने के लिए आयोजित किया गया है। स्वास्थ्य शिविरों और अन्य संबंधित पहलों के माध्यम से अभियान उच्च रक्तचाप, एनीमिया प्रजनन स्वास्थ्य मुद्दों स्तन और गर्भाशय ग्रीवा के कैंसर मधुमेह तपेदिक टीबी की जांच उपचार परामर्श सेवाएं प्राप्त होंगी। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए ब्लॉक कार्यक्रम अधिकारी प्रमोद कुमार गिरी ने बताया की स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान यह स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय तथा महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की एक ऐतिहासिक स्वास्थ्य पहल है। इस अभियान से हम यत्र नारी पूज्यन्ते रमन्ते तत्र देवता जैसे विराट परिदृश्य को साकार होते हुए देख सकते है।

इस अभियान का उद्देश्य महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधित समस्याओ का जाँच उपचार परामर्श सेवाएं उपलब्ध करवाते हुए आम जन को राष्ट्रीय कार्यक्रमों का लाभ उपलब्ध करवाना है। आज केम्प में 638 मरीजों का इलाज किया गया। जिसमे 47 गर्भवती महिलाओ की जांच 42 धात्री महिलाओ की जांच 386 लाभार्थियों का हीमोग्लोबिन जांच हायपर टेंसन जांच 489 मधुमेह जांच 489 किया गया तथा सभी लोगो को दवा वितरित किया गया। केम्प में फिजिशियन डॉ कैलास चंद्र शिशुरोग डॉ अनुपम, स्त्री रोग डॉ सकील मोहम्मद, दंत रोग डॉ विक्रम सिंह डॉ अशोक चौधरी, डॉ राहुल सिंह ने अपनी सेवाएं दी कार्यक्रम में दिपेन्द्र सिंह, गुमान राम, परशुराम कुमावत, हीरालाल, रमेश कुमार, मनोज कुमार सैनी संध्या शर्मा, अभिषेक मीणा, सूरज, महेंद्र, चंदा कुमारी, लता कुमारी सहित अन्य सभी कार्मिकों ने सहयोग प्रदान किये।







