best news portal development company in india

राजपुरोहित विकास समिति सुमेरपुर शिवगंज की अहम बैठक हुई सम्पन्न

SHARE:

सुमेरपुर(पाली) राजपुरोहित विकास समिति सुमेरपुर शिवगंज के सचिव जगदीश राजपुरोहित ने बताया कि विकास समिति के अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह राजगुरु की अध्यक्षता में मॉर्डन डिफेंस स्कूल परिसर में अहम बैठक आयोजित हुई। जिसमें नरेंद्र सिंह फुलासर ने समाज बंधुओं को समाज भवन के बारे में अवगत करवाया जिसमें समाज हित में देखते हुए द्वारकाधीश मंदिर जवाई बांध रोड स्थित के अध्यक्ष पृथ्वीराज सिंह राजपुरोहित सोकड़ा ने इस संपूर्ण मंदिर परिसर राजपुरोहित विकास समिति सुमेरपुर शिवगंज को स्वामित्व सौंपा।

पृथ्वीराज सिंह सोकड़ा ने कहा कि द्वारकाधीश मंदिर संपूर्ण परिसर मेरे व्यक्तिगत निजी स्वामित्व का है। जिसे आज राजपुरोहित समाज को अपनी स्वयं की इच्छा से संपूर्ण परिसर का स्वामित्व सुपुर्द कर दिया है। अब से द्वारकाधीश मंदिर संपूर्ण परिसर पर हक अधिकार राजपुरोहित विकास समिति सुमेरपुर शिवगंज का रहेगा इसकी संपूर्ण व्यवस्था, देख रेख राजपुरोहित विकास समिति करेगी साथ ही राजपुरोहित विकास समिति के पक्ष में संपूर्ण मंदिर परिसर पंजीबद्ध करवा दिया जाएगा। इस पर राजपुरोहित विकास समिति सुमेरपुर शिवगंज के अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह राजगुरु ने भामाशाह पृथ्वीराज सिंह सोकड़ा का समाज हित के लिए इस नेक कार्य का बहुमान किया। समाज की ओर से शंकरसिंह सोकड़ा, राकेश रास, जब्बर सिंह खिंदारा, प्रताप सिंह सोकड़ा, भगवत सिंह भेटाला ने माला ओर साफा पहना कर पृथ्वीराज राजपुरोहित सोकड़ा का स्वागत किया l विकास समिति की ओर से पृथ्वीराज सिंह राजपुरोहित सोकड़ा का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर नरेंद्र सिंह फुलासर, भरत सिंह पालड़ी, adv करण सिंह पराखिया, adv अरविंद सिंह पराखिया, रमेश सिंह पिलौवनी, जितेन्द्र सिंह सिलदर, जुहारमल कैलाश नगर, महावीर प्रसाद सुमेरपुर, गजेंद्र सिंह, मदन सिंह पुराडा, जोगेंद्र सिंह , भूपेंद्र सिंह , यशपाल सिंह , सुरेन्द्र सिंह खुटानी, गुमान सिंह बामनेरा, लालसिंह, प्रवीण सिंह बसन्त , विनोद सिंह पुराडा, सुभाष राजगुरु सहित गणमान्य समाज बंधु मौजूद रहे।

Jawai News live
Author: Jawai News live

Leave a Comment