सुमेरपुर(पाली) उपखंड मुख्यालय पर चिकित्सा स्वास्थ्य परिवार कल्याण विभाग द्वारा आयोजित स्वस्थ नारी सशक्त परिवार कार्यक्रम का शिविर राजकीय मेहता उप जिला चिकित्सालय सुमेरपुर में आयोजित किया गया। शिविर का उद्घाटन राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने फीता काटकर एव दीप प्रज्वलित करके किया। शिविर को सम्बोधित करते हुए मंत्री कुमावत ने कहा की पूरे भारत में महिलाओं, किशोरियों और बच्चों के लिए स्वास्थ्य सेवा और पोषण सेवाओं को मजबूत करने के लिए, केंद्र सरकार आज आठवें ‘पोषण माह’ के साथ-साथ ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान’ का आगाज किया है। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कुमावत ने कहा की स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान का उद्देश्य प्रधानमंत्री के स्वास्थ्य, पोषण, तंदुरुस्ती और 2047 तक विकसित भारत के दृष्टिकोण को आगे बढ़ाना है। इस राष्ट्रव्यापी सघन अभियान का उद्देश्य सामुदायिक स्तर पर महिला-केंद्रित निवारक, प्रोत्साहनात्मक और उपचारात्मक स्वास्थ्य सेवाएँ प्रदान करना है। यह गैर-संचारी रोगों, एनीमिया, तपेदिक और सिकल सेल रोग की जाँच, शीघ्र पहचान और उपचार संबंधों को मज़बूत करेगा। साथ ही प्रसवपूर्व देखभाल, टीकाकरण, पोषण, मासिक धर्म स्वच्छता, जीवनशैली और मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता गतिविधियों के माध्यम से मातृ, शिशु और किशोर स्वास्थ्य को बढ़ावा देगा। साथ ही, यह अभियान मोटापे की रोकथाम, बेहतर पोषण और स्वैच्छिक रक्तदान पर विशेष ज़ोर देते हुए समुदायों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करेगा।

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष नाहर सिंह जोधा ने कहा की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज 8वें पोषण माह के साथ-साथ ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान’ का शुभारंभ किया है। जो पूरे भारत में महिलाओं, किशोरियों और बच्चों के लिए स्वास्थ्य सेवा और पोषण सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम होगा। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए उपखण्ड अधिकारी एव ब्लॉक स्वास्थ्य समिति के अध्यक्ष कालूराम कुम्हार ने कहा की स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान महिलाओं की आवश्यकताओं के अनुरूप व्यापक स्वास्थ्य जांच और स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने के लिए आयोजित किया गया है। स्वास्थ्य शिविरों और अन्य संबंधित पहलों के माध्यम से अभियान उच्च रक्तचाप, एनीमिया प्रजनन स्वास्थ्य मुद्दों स्तन और गर्भाशय ग्रीवा के कैंसर मधुमेह तपेदिक टीबी की जांच उपचार परामर्श सेवाएं प्राप्त होंगी। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ महिपाल सिंह परमार ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से उप जिला अस्पताल में क्रमोंनत करने पर आभार ज्ञापित करते हुए कहा की आपका स्नेह सानिध्य में हम सभी चिकित्सा परिवार उन्नत स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्धत है।

ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ गोविन्द सिंह ने कहा की कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत के सफल नेतृत्व में उपखण्ड क्षेत्र के सभी हॉस्पिटल में चिकित्सक तथा पैरामेडिकल स्टाप का पद पूरी तरह भर गया है। तथा सभी भवन विहीन हॉस्पिटल का नया भवन निर्माणाधीन है। चिकित्सा स्वास्थ्य परिवार कल्याण विभाग आभारी है। कार्यक्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष पूनम सिंह परमार दिनेश सिंह राजपुरोहित, मंडल अध्यक्ष रविकांत रावल, महेन्द्र माली, महिपाल सिंह, डॉ ताराचंद गौड, ब्लॉक कार्यक्रम अधिकारी प्रमोद गिरी, चेतन जैन, दिनेश, नरपत सिंह, अशोक माली सहित चिकित्सा विभाग के कार्मिक एव गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।







