सुमेरपुर। उपखंड क्षेत्र के साण्डेराव कस्बे के पास स्थित निंबेश्वर महादेव मंदिर में दर्शन कर लौटे दो परिवारों के लोग बुधवार को मंदिर के बाहर बस का इंतजार कर रहे थे। कि अचानक एक सड़क हादसे में 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। हादसा उस समय हुआ जब खालसा की निजी बस ने आगे चल रहे 408 मिनी ट्रक को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद ट्रक और खड़ी बाइक के बीच खड़े पांच श्रद्धालु चपेट में आ गए और निजी खालसा बस का परिचालक भी गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार हादसे में सोनल देवी पत्नी हरिसिंह राजपुरोहित निवासी बसंत,भावना देवी पत्नी चुन्नीलाल राजपुरोहित निवासी बसंत, पूरण राजपुरोहित,हरि सिंह राजपुरोहित और लीला देवी गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घायलों को पहले बाली अस्पताल ले जाया गया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें पाली रेफर किया गया था। हादसे में लीलादेवी धर्म पत्नी सोहन सिंह राजपुरोहित निवासी बसंत उम्र 68 वर्ष की इलाज के दौरान मृत्यु हो जाने के बाद पुलिस ने साण्डेराव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की मोर्चरी में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों सुपर्द कर दिया गया। वहीं इस हादसे में खालसा की निजी बस के परिचालन श्रवण सिंह की भी हालत चिंताजनक है। जिसका सुमेरपुर के निजी चिकित्सालय में इलाज चल रहा है। तथा हरिसिंह राजपुरोहित, पुरण राजपुरोहित व श्रीमती भावना राजपुरोहित का भी इलाज चल रहा है।







